फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhanateras par van-ve maarg par daakhil nahin ho sake oto, kaar

धनतेरस पर वन-वे मार्ग पर दाखिल नहीं हो सके ऑटो, कार

Fri, 13 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
dhanateras par van-ve maarg par daakhil nahin ho sake oto, kaar
शहर के मुख्य मार्ग व बाजार से ऑटो निकलने पर लगा जाम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के मुख्य बाजार के मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। लाखन चौराहे से कोतवाली की ओर ई रिक्शा, ऑटो व कार को शुक्रवार को नहीं जाने दिया गया। कोतवाली पुलिस ने ऐसे वाहनों को वापस कर दिया।
विज्ञापन

लाखन तिराहे पर कोतवाली पुलिस वन-वे का पालन करा रही है। इससे किसी को भी वाहन लेकर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। अगर किसी को इस मार्ग पर जाना है तो वह कोतवाली मार्ग से होता हुआ मुख्य मार्ग पर प्रवेश कर सकता है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी विकास राय ने दरोगा राजीव पांडेय के साथ लाखन तिराहा पहुंच कर वन-वे व्यवस्था की हकीकत जांची। इस दौरान लाखन तिराहे पर लगी पुलिस व पीएसी को निर्देश दिए कि वह इस मार्ग पर तीन व चार पहिया वाहन न निकलने दें। कई लोगों ने कुछ दूरी पर निजी मकान होने की बात कही लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व के चलते पहले से मार्ग पर अधिक भीड़ होने से तलैया चौकी की ओर जा रहे ऑटो के चलते जाम लगता रहा। इससे पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा। यातायात प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि शहर के लिए वन-वे नियम को लागू कर दिया गया है। इसका पालन कराया जा रहा है। अभी यह नियम सुबह 10 से शाम छह बजे तक ही लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed