फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Devastation from storm

चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही

Thu, 14 May 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Thu, 14 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Devastation from storm
अभी भूकंप की दहशत से लोग उबर नहीं पाए थे कि बुधवार सुबह आए तूफान ने जलालाबाद क्षेत्र में भीषण तबाही मचाई। करीब पांच किमी की परिधि में बसे दर्जनों गांवों में भारी नुकसान हुआ। दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए। सीएचसी समेत कई जगहों पर चहारदीवारी टूट गई। टीन शेड, छप्पर और लकड़ी के खोखे कई सौ मीटर दूर जा पहुंचे। मक्का, उर्द, मूंग, खरबूजा की फसलों में जबर्दस्त नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जलालाबाद कसबा व आसपास क्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े सात बजे चक्रवाती तूफान आया। इसके साथ ही जोरदार बारिश होने लगी। छोटी मस्जिद के पास रखा पप्पू का खोखा उड़ गया। खोखे में रखे टायर, ट्यूब, साइकिल व अन्य सामान बिखर गए। दुकानदार ने बताया कि दुकान में गेहूं खरीदने के लिए 20 हजार रुपये रखे थे। जिनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


जलालाबाद में ही तौफीक की दुकान के सामने रखे टीन के बक्शा व बखारी पलट कर पिचक गई। शीलू सक्सेना की जीटी रोड के पास रखी 13 बर्फ की सिल्ली टूटकर नष्ट हो गईं। नीरज की बर्फ की ठिलिया से भगौना, खोया, बरतन आदि हवा के झोकों से दूर जा गिरे। कहरौंधा मोहल्ला निवासी शेर सिंह यादव की छत पर नीम का पेड़ गिरने से लेंटर चटक गया। वहीं शिवशरन की तिवारी की छत पर नीम का पेड़ की डंगाल गिरने से दीवार चिटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की करीब 200 मीटर बाउंड्री टूट गई। लिली कोल्डस्टोरेज की चहारदीवारी भी ईंटों के ढेर में तब्दील हो गई। सरस्वती शिशु मंदिर की टीन शेड उड़कर कई मीटर दूर जा गिरा। दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए। रेलवे लाइन पर भी जगह-जगह पेड़ गिर गए।

खेतों में खड़ी मक्का, उर्द, मूंग, तरबूज की फसल भी खेत में गिर गई। गुगरापुर, जलालाबाद, नेकपुर, खुदलापुर, पांडेयपुरवा, हनुमंतखेड़ा समेत आसपास के दर्जनों गांवों में चक्रवाती तूफान ने करीब आधे घंटे में ही भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। इस तूफान के दौरान बरसा पानी जगह-जगह सड़कों पर भर गया।


सालों बाद आया ऐसा तूफान
कसबे के गोविंद वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, दिलीप सक्सेना, श्यामू सैनी, जलील अहमद आदि लोगों का कहना है कि करीब 25 सालों बाद उनके गांव में इतनी तेज आंधी व पानी आया है। इससे चारों तरफ हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कराकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed