फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Desire to become a software engineer

साफ्टवेयर इंजीनियर बनने की हसरत है हरवंश के दिल में

Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Desire to become a software engineer
तिर्वा। धन्नापुरवा गांव निवासी हरवंश ने कन्नौज जनपद में इंटर की परीक्षा में तीसरा स्थान पाया है। उन्हें 90.20 फीसदी अंक मिले हैं। कोरोना काल के दौरान गुरुग्राम से आए चचेरे भाई के मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले हरवंश कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

तिर्वा में स्थित महेंद्र नीलम जेआई कालेज के विद्यार्थी हरवंश के पिता का निधन कई वर्ष पहले ही हो गया था। बड़े भाई शिशुपाल सिंह खेती कर पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां रामदेवी गृहिणी हैं। हरवंश बताते हैं कि हरदिन स्कूल और कोचिंग के अलावा भी पांच से छह घंटे की पढ़ाई करते रहे। कोरोना संक्रमण काल में उनके चचेरे भाई नीलू गुरुग्राम से वापस आए, तो उनके एंड्रायड फोन से ऑनलाइन पढ़ाई की। ऑनलाइन क्लासेस के अलावा उन्होंने कभी मोबाइल नहीं छुआ। वह अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और विद्यालय परिवार को देते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें भरोसा था कि जनपद में टॉप फाइव में उनका नाम होगा और ऐसा ही हुआ भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed