{"_id":"57cb1b2a4f1c1bd2352cc1dd","slug":"dengue-will-not-sting-tight","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक नहीं करेगा तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक नहीं करेगा तंग
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू रोग से निपटने के लिए जहां एक ओर प्रदेश सरकार पुख्ता इंतजामों में जुट गई है। वहीं जिले का स्वास्थय महकमा भी डेंगू से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भले ही गांव व कस्बों में डीडीटी का छिड़काव नहीं कराया गया है, लेकिन सीएचसी और पीएचसी पर डीडीटी का स्टॉक कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल तक डेेंगू के वार्ड बना दिए गए हैं। डेगूं के डंक से निपटने के लिए डॉक्टरों को किट भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में मलेरिया सहित डेंगू रोगी बढ़ जाते हैं। मलेरिया के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं जांच में एक बालक डेंगू से ग्रसित पाया गया है। इसको लेकर सीएमओ सक्रिय हो गए हैं। अस्पताल आने वाले बुखार से पीड़ित मरीजों की जांचे कराई जा रही हैं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की मानें तो प्रतिदिन दो से तीन मरीज मलेरिया रोग से ग्रसित जांच में पाए जा रहे हैं। एक मात्र मरीज डेंगू से ग्रसित पाया गया है , लेकिन अभी वह अपनी जांच रिपोर्ट नहीं ले गया है। सीएमओ डॉ. एके पचौरी ने डेंगू से ग्रसित बच्चों को खोजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन