फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue increased speed, fever spreading from village to village

Kannauj News: डेंगू ने बढ़ाई रफ्तार, गांव-गांव फैल रहा बुखार

Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dengue increased speed, fever spreading from village to village
कन्नौज। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। रोजाना डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। कई गांव के लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। सोमवार को फिर से डेंगू के तीन मरीजों की पहचान हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू प्रभावितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जिला अस्पताल में सोमवार को 720 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर लोग वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। डॉक्टरों के केबिनों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। मरीजों की भीड़ संभालने के लिए सुरक्षा गार्ड को मोर्चा संभालना पड़ा। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, शरीर में तेज दर्द समेत अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में 720 मरीजों ने पंजीकरण कराकर ओपीडी में इलाज कराया। जिसमें सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मरीजों की संख्या रही। डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को देखे हुए डॉक्टर भी खून की जांच कराने की सलाह मरीजों को देते नजर आए। सुबह से ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे। भीड़ अधिक होने पर जिला अस्पताल की लैब में भी खून की जांच कराने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इनमें 16 मरीजों की इलाज चल रहा है। जबकि 16 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 12 लोगों को होम आईसोलेट किया गया। तीन मरीजों का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया रहा है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जहां से भी संक्रमण से जुड़ी जानकारी आ रही है, वहां मेडिकल टीम को भेज कर कैंप लगवाया जा रहा है।






हसेरन। मौसम के करवट बदलते ही डेंगू के लक्षण वाले बुखार ने पांव पसारने शुरू कर दिए है। शेरपुर गांव में आधा सैकड़ा से अधिक लोग बुखार पीड़ित है। सोमवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। दो मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है।

नादेमऊ चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर में कई लोग बुखार की चपेट है। इनका इलाज निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है। गांव के लोगों की सूचना पर हसेरन सीएचसी प्रभारी डाॅ. जगदीश निर्मल ने टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई। एंटीजन किट से हुई जांच में दो मरीजों में डेंगू बुखार के लक्षण पाए गए।
एलाइजा जांच के लिए दोनों को तिर्वा मेडिकल काॅलेज भेजा गया है। सीएमएस ने बताया कि गांव में फैले बुखार को देखते हुए मंगलवार को भी टीम भेजी जाएगी। साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा। उन्होंने मरीजों व उनके तीमारदारों को घर में साफ सफाई रखने के साथ ही गर्म पानी पीने की नसीहत दी। शिविर में डाॅ. विजयंत, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, एलटी अपर्णा राजपूत मौजूद रहीं।





छिबरामऊ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न गांवों में शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा चिकित्सकों ने लोगों को रोगों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. हसीब खान, फार्मासिस्ट रजनीश यादव, अभिषेक दीक्षित ने बहबलपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। टीम ने यहां पर 22 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनको दवाएं वितरित कीं। टीम की ओर से लोगों को रोगों से बचाव व साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गई। वहीं रतनपुर गांव में शिविर लगाकर 26 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें 13 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिनको दवाएं वितरित की गईं। ग्राम प्रधान हुकुम सिंह शाक्य ने गांव में लार्वीसाइडल के स्प्रे का छिड़काव कराया।






तालग्राम। ताहपुर गांव में फैले संक्रामक बुखार से बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य टीम ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी गांव में डेरा डाला। इस दौरान 81 मरीजों का चेकअप कर दवाएं बांटी गई। चिकित्सकों की टीम ने गंदगी और जलभराव के चलते बीमारी फैलने की आशंका भी व्यक्त की है। डाॅ. तरुण गुप्ता, सीएचओ रनीश पटेल, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र और एएनएम अंजना की टीम ने पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगा कर 81 मरीजों की जांच की। बुखार की चपेट में आए 22 मरीजों के खून जांच भी की गई। डाक्टरों ने घरों के आस-पास जलभराव न होने देने और साफ सफाई रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed