{"_id":"693f0ee9a4ba0df08b052f8e","slug":"demonstration-of-villagers-due-to-lack-of-doctor-kannauj-news-c-214-1-knj1007-141622-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डॉक्टर न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डॉक्टर न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हो पा रही है। मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरसहायगंज के इंदुइयागंज पीएचसी पर डॉक्टर न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और तरिंद पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन न होने से मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, अमोलर पीएचसी पर डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया।
फोटो :05: इंदुइयागंज पीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
डॉक्टर विहीन पीएचसी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गुरसहायगंज कस्बे से छह किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इंदुइयागंज जन आरोग्य केंद्र लंबे समय से डॉक्टर विहीन चल रहा है। केंद्र पर उपचार की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह केवल दवाई वितरण केंद्र बनकर रह गया है। वर्तमान में यह स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट और सीमित स्टाफ के सहारे संचालित हो रहा है। रविवार को ग्रामीण दीप सिंह उर्फ गुड्डू, विपिन कुमार, अनूप, अभिषेक कुशवाहा, दीन दयाल, राजवीर कुशवाहा एवं पूर्व प्रधान सुरेश ने प्रदर्शन किया और डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो :06: ग्राम तरिंद पीएचसी पर मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर। संवाद
लैब टेक्नीशियन न होने के कारण पड़ता भटकना
ग्राम तरिंद स्थित पीएचसी पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मी की तैनाती है। मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध करा दी जाती हैं, लेकिन लैब टेक्नीशियन न होने से खून की जांचे नहीं हो पाती हैं। मरीजों को जांच के लिए सीएचसी या जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। पीएचसी पर एएनएम और स्टाफ नर्स न होने के कारण महिला मरीजों को परेशानियाें का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
फोटो :07: मेला में जानकारी करते एसीएमओ। संवाद
डॉक्टर अवकाश पर फार्मासिस्ट ने मरीजों को दिया परामर्श
अमोलर स्थित पीएचसी पर डॉ. साक्षी सिंह मेडिकल अवकाश पर थी। फार्मासिस्ट प्रभाकांत ने 73 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। एसीएमओ डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने पीएचसी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैसापुर पीएचसी पर एसीएमओ ने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। डॉ. पवन प्रकाश ने ज़ुकाम बुखार, खांसी के 65 मरीजों को सलाह दी। एसीएमओ ने बताया कि दो पीएचसी पर पहले लैब टेक्नीशियन नहीं था, संवाद न्यूज एजेंसी में खबर प्रकाशित होने के बाद लैब टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है।