फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demonstration of lawyers angry with the working style of Tehsil administration

Kannauj News: लीड तहसील प्रशासन की कार्यशैली से नाराज वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 17 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 17 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers angry with the working style of Tehsil administration
तिर्वा। तहसील में किसानों के कामों को करवाने के लिए आ रही परेशानी को देखकर वकीलों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के किसी भी पटल पर समय पर न तो काम हो रहा और न ही भ्रष्टाचार पर लगाम लग पा रही है। तहसील आने वाले किसानों के समय पर काम न होता देख वकील आक्रोशित होकर तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भ्रष्टाचार के चलते समय पर कोई भी काम नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी के चलते किसान का समय से काम न होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों ने बताया कि एसडीएम के स्तर से होने वाले काम नहीं हो पा रहे हैं। पिछले सप्ताह तहसील प्रशासन के साथ बैठक कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की थी। इसके बावजूद समस्याओं के निस्तारण की और किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। वकीलों ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि खतौनी में बिना धनराशि के कोई आदेश अंकन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही न्यायालय में सुचारू रूप से काम नहीं हो रहे। इस मौके पर संजय शुक्ला, देवेंद्र भदौरिया, मनोज राजपूत, कमलेश पाल, हरीशंकर, परमानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed