फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demarcation of land , will be road

जमीन का सीमांकन, बनेगी रोड

Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demarcation of land , will be road

काली नदी पर इंदइयागंज घाट पर करोड़ों रुपये से

विज्ञापन
नवनिर्मित पुल पर से जल्द आवागमन शुरू हो जाएगा। छिबरामऊ के एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित इंदुइयागंज गांव पहुंचे और किसानों से वार्ता की। मौके पर ही मौजूद राजस्व कर्मियों को जमीन की पैमाइश करने के निर्देश दिए।

रविवार को पैमाइश करने के बाद जिस स्थान पर रोड बनेगी उसका सीमांकन कर दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व राजस्व निरीक्षक राम किशोर, लेखपाल सुरेश चंद्र, पीडब्ल्यूडी के जेई हेमराज कसाना और शहजाद अहमद मौके पर पहुंचे। इनकी देखरेख में जमीन की पैमाइश का कार्य शुरू कराया गया।

इस दौरान खेतों के मालिक किसान भी मौके पर रहे। राजस्व कर्मियों ने पुल से लेकर जिस तरफ रोड बनेगी वहां नापजोख की। रोड के लिए चिह्नित जमीन की पैमाइश करने के बाद सीमांकन के तौर पर पत्थर भी गड़वाए गए। इस दौरान सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष कोची यादव, इंदुइयागंज की प्रधान के पति ठाकुर नागेंद्र सिंह, अनिल माथुर, पूर्व प्रधान बृजेंद्र सिंह, राहुल यादव, ठाकुर कौशलेंद्र सिंह आदि ने जेई से वार्ता की।

किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें जल्द ही मुआवजे की धनराशि मिलेगी। सड़क निर्माण में किसान सहयोग दें, ताकि पुल पर से लोग आवागमन शुरू कर सकें। इससे मोहनपुर, टिलियाभूड़, चचा संडा, बड़ौरा, भंवरगाड़ा, भरतपुरवा, फराहरन, तराईपुरवा, धीरपुर, गोरी बांगर आदि के किसान, छात्र, नौकरीपेशा लोग पुल से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed