फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demanded reservation for upper castes

सवर्णों को आरक्षण देने की मांग उठाई

Sat, 06 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demanded reservation for upper castes

आरक्षण व्यवस्था में नीति गति बदलाव लाने और सवर्णों

विज्ञापन
को आरक्षण देने की मांग को लेकर सवर्ण समाज के युवाओं ने गवर्नर को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

ग्राम पलिया बूंचपुर निवासी सवर्ण समाज के नेता आदेश द्विवेदी के नेतृत्व में जुटे युवाओं ने गवर्नर के नाम चार सूत्री मांग पत्र एसडीएम की गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश में आरक्षण व्यवस्था में नीति गति बदलाव होना जरूरी है।

इस व्यवस्था में अभी भी विसंगतियां होने से उच्च जातियों की प्रतिभाओं का हनन हो रहा है। ऐसी स्थिति में सवर्ण जातियों के लिए सभी नौकरियों में कोटा निर्धारित होना चाहिए। जिसकी रिक्तयां किसी अन्य आरक्षित वर्ग से न भरी जाएं। सवर्णों के गरीब बच्चों के लिए सरकार उसी तरह का प्रावधान करें जिस तरह अन्य आरक्षित वर्गों का किया जा रहा है।

देश में सवर्णों के प्रतिशत के आधार पर बेरोजगारों के लिए नौकरियां की व्यवस्था की जाए। नौकरी न मिलने पर उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। साथ ही सवर्णों में अन्य आरक्षित वर्गों के आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाए। सरकार को चाहिए कि वह सवर्णों का आरक्षण सुनिश्चित करे।

यदि उक्त मांगों को 30 दिनों के अंदर नहीं माना गया तो समाज आगे की रणनीति तय करेगा। ज्ञापन में संजीव दुबे एडवोकेट, अमित अग्निहोत्री एडवोकेट, दिलीप त्रिपाठी, सौरभ दुबे, पुरुषोत्तम तिवारी, आलोक दीक्षित, संतोष मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सुशील दुबे, अमित दीक्षित, राजीव दुबे, देवेश शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed