फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand to replace the tricolor fountain

Kannauj News: तिरंगा तिराहे के फव्वारे को बदलवाने की मांग

Fri, 27 Sep 2024 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to replace the tricolor fountain
छिबरामऊ। तिरंगा तिराहे के सौंदर्यीकरण के दौरान फव्वारा लगवाया था, जो चालू नहीं हो सका है। सपाइयों ने खराब फव्वारे को बदलवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



समाजवादी युवजन सभी के प्रदेश सचिव राशिद फारुकी के नेतृत्व में सपाइयों ने पालिका चेयरमैन मनोज दुबे से मिलकर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। सपाइयों का कहना था कि नगर में बुजुर्ग व बच्चों के मनोरंजन के लिए न तो पार्क है और न ही स्टेडियम। साथ ही सपाइयों ने पूरब व पश्चिम में नगर के दोनों किनारे जीटी रोड पर स्वागत द्वार बनवाए जाने की मांग की। इस दौरान सपा मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, परवेज मंसूरी, मोहम्मद अरशद कुरैशी, मोहम्मद आमिर आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन



खामियां दूर होने तक हस्तांतरण पर लगी रोक

सपाइयों की मांग को लेकर चेयरमैन मनोज दुबे ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते फव्वारे नहीं चले हैं। कार्यदाई संस्था को इसकी जानकारी दी जा चुकी है। कार्य पूर्ण होने तक पालिका ने भुगतान व हस्तांतरण पर रोक लगा रखी है। साथ ही सपा नेताओं ने जिन मांगों को रखा है, उनका प्रस्ताव जून माह में नगर निकाय मंत्री एके शर्मा को भेजा जा चुका है, जिन्हें स्वीकृत प्रदान कर प्रमुख सचिव को भेजा जा चुका है। राज्यमंत्री कार्यालय से इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से पालिका को भेजी जा चुकी है। बजट स्वीकृत होते ही शीघ्र ही इन पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed