फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   December salary into account sent to 15

दिसंबर का वेतन 15 तक खाते में भेजा जाए

Thu, 07 Jan 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Thu, 07 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
December salary into account sent to 15
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही मांग की गई कि दिसंबर माह का वेतन हर हाल में 15 जनवरी तक खातों में भेज दिया जाए।
विज्ञापन




बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक व सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पद पर पदोन्नत हुए कुछ अध्यापकों को विशेष लाभ प्राप्त हो गया है। इससे वरिष्ठ समकक्ष शिक्षकों का वेतन उनके वेतन से कम हो गया है।
विज्ञापन




पदोन्नति प्राप्त सीधी भर्ती के समस्त शिक्षकों को पैरा 22 क का पालन कराते हुए न्यूनतम वेतन प्रदान कराया जाए। दिसंबर माह का वेतन हर हाल में 15 जनवरी तक खातों में भेजा जाए। अवशेष महंगाई वृद्धि व बोनस आयकर आगणन भरने से पूर्व खातों में भेजा जाए। दंपति शिक्षकों को मकान भत्ता प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षकों की उपस्थित व पाठ्यक्रम व्यवस्था जांचने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, उसी तरह शिक्षकों की समस्याओं जैसे वेतन अवशेष, निलंबन, मासिक वेतन सहित अन्य शिकायतों के लिए कंट्रोल बनाया जाए। एमडीएम का उठान एनपीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में प्रेषित किया जाए।




 विद्यालयों की रंगाई-पुताई एवं ड्रेस वितरण व्यवस्था जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा कराई जाए। टीचरों को इससे मुक्त रखा जाए। इस मौके पर महामंत्री ब्रजपाल भदौरिया, उमा कटियार, जावेद अहमद, सर्वेश द्विवेदी, सौरभ सिंह, दिलीप यादव, कदीर अहमद, राजेश जतन, इरफान अहमद, नवीन मिश्रा, श्याम सिंह, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed