फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of 20-day-old child, allegation of negligence in vaccination

Kannauj News: 20 दिन के बच्चे की मौत, टीका में लापरवाही का आरोप

Wed, 09 Aug 2023 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 09 Aug 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Death of 20-day-old child, allegation of negligence in vaccination
तालग्राम। तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर के ग्राम बिरियाहार निवासी विजय सिंह के 20 दिन के बच्चे की मौत हो गई। उसने टीका लगने के बाद लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने पिछले महीने 18 जुलाई को गुरसहायगंज के एक नर्सिंग होम में पुत्री को जन्म दिया था। एक दिन पहले आठ अगस्त को एएनम ने घर आकर बच्ची को टीकालगाया। विजय सिंह के मुताबिक टीका लगने के बाद बच्ची का शरीर नीला पड़ने लगा। उसे गुरसहायगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से शिकायत की गई तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस बारे में एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि आशा वर्कर से मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed