फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deadly fever, outcry over third death in three days

Kannauj News: जानलेवा बुखार, तीन दिन में तीसरी मौत से हाहाकार

Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deadly fever, outcry over third death in three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को फिर एक की जान चली गई। पिछले तीन लगातार दिनाें में बुखार से यह तीसरी मौत है। पिछले एक पखवाड़े में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौत से लोगों में दहशत है। उधर, अस्पतालों में बुखार की चपेट में आने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
पिछले तीन दिनों में तीन मौत से लोग दहशत में आ गए हैं। मंगलवार को तालग्राम के कैथनपुरवा में एक छात्रा की मौत हो गई थी। अगले दिन बुधवार को सौरिख क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक युवती की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी कड़ी में गुरुवार को तिर्वा क्षेत्र के नजरापुर गांव में एक युवक की जान चली गई। लगातार तीन दिन में तीन मौत होने से लोगों में दहशत है। बुखार पीड़ित काफी परेशान हैं। उधर अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों में ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में रहे। उनमें कई लोगों को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

--------------
फोटो: 24: राजू गुप्ता (फाइल फोटो)।


जनरापुर में बुखार से दो मौत, हर तरफ दहशत

-आगरा में एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज



संवाद न्यूज एजेंसी

तिर्वा। नजरापुर गांव में बुखार से एक और मौत हो गई। पिछले छह दिन में दूसरी मौत होने पर लोगों के बीच दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर गांव निवासी राजू गुप्ता (48) पुत्र स्व. प्रताप नारायण गुप्ता को सात दिन पहले तेज बुखार आया था। पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद हालात गंभीर होने पर परिजनों ने पांच दिन पहले आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बुखार से गांव के दो लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में लगातार बढ़ रहे बुखार के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग टीम ने कैंप लगाकर दवा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। बेहतर इलाज न मिलने से कई लोग दूसरे शहरों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed