फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead, seven injured in mumbling ambulance dividers

शव ले जा रही एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, सात घायल

Sat, 16 Mar 2019 12:00 AM IST
kannauj Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead, seven injured in mumbling ambulance dividers
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : amarujala
 
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)।। जयपुर से बिहार के छपरा शव ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो चालक समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

 बिहार के छपरा जनपद के इकमा गांव निवासी शुभनारायण जयपुर के नोडल टाउन में रहते थे। वहीं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार को शुभनारायण की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। घटना की जानकारी उनके गांव में रहने वाले परिजनों को दी गई। पुत्र राजीव कुमार परिजनों साथ शव लेने के लिए जयपुर पहुंचे। वह पिता का शव एंबुलेंस से जयपुर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए छपरा लिए जा रहे थे। तिर्वा कोतवाली के वनपुरा गांव के समीप एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार एंबुलेंस चालक राजस्थान के दौसा जनपद के खानपुर गांव डिजनी के संजय पुत्र भजानंद, कैलाश पुत्र संपतराम, आशीष व बिहार छपरा के इकमा निवासी सिद्धांत पुत्र राजीव कुमार, गौरव पुत्र उपेंद्र, राजीव कुमार व रवि पुत्रगण शुभनारायण घायल हो गए।  हादसा होते ही एक्सप्रेस-वे पर चीखपुकार मच गई। वाहन चालकों ने घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस व यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों को दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। मामूली घायल राजीव अन्य घायलों के साथ मेडिकल कालेज से पिता का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed