{"_id":"6807e07afb857414df0d67e4","slug":"dead-body-of-a-youth-drowned-in-ganga-found-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-128961-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन
उवैश का फाइल फोटो।
- फोटो : उवैश का फाइल फोटो।
कन्नौज /गुगरापुर। गंगा में डूबे दो युवकों का अभी तक पता नहीं चला है। परिजन बेहाल हैं और गंगा के किनारे ही डेरा जमाए हैं। लखनऊ से मंगलवार को आई एसडीआरएफ की टीम ने गंगा के पानी में कई किलोमीटर तक सर्च किया पर पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि गंगा के किनारे सभी थाना क्षेत्रों में भी जानकारी दी गई है। उधर, देर रात महादेवा गांव के सामने उवैश का शव पानी में उतराता मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को एसडीआरएफ की टीम ने निकाला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हारनपुर्वा निवासी 19 वर्षीय उवैश 21 अप्रैल को रिश्तेदार मुदस्सिर, जनपद फर्रुखाबाद व कस्बा जहानगंज निवासी मोहम्मद शाबान, समधन निवासी अहमद के साथ गंगा नहाने के लिए गया था। कुसुमखोर हबीबशाह की दरगाह के पास गहरे पानी में जाने से उवैश डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया पर वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश करवाई। देर शाम तक उसका पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का शव देर रात मिल गया।
हरदोई के युवक का तीसरे दिन भी नहीं चला पता
हरदोई शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अश्वनी कुमार का तीसरे दिन मंगलवार को भी गंगा में पता नहीं चला। तीन दिन पहले वह मोहल्ले के ही एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। वहां नहाते समय पानी में डूब गया। उसके दो दोस्तों को तो गोताखोरों ने निकाल लिया जबकि अश्वनी का पता नहीं चला। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि दोनोंं युवकों की तलाश एसडीआरएफ कर रही है। कानपुर जिले के सभी थानों में भी जानकारी दे दी गई है।