फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DDC has two major and four mind

दो प्रमुख और चार डीडीसी हो गए चित्त

Wed, 04 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 04 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
DDC has two major and four mind

जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले दो मौजूदा

विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुखों को हार का सामना करना पड़ा है। चार निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भी चुनाव हार गए। कई दिग्गजों को भी मुंह की खानी पड़ी। जिले के कुल 28 वार्डों में 18 वार्ड ऐसे हैं, जहां के हारने वाले सभी प्रत्याशियों की जमानतें ही जब्त हो गईं।

तालग्राम के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह जाटव जिला पंचायत सदस्य पद पर वार्ड नौ से चुनाव लड़े, उनकी जमानत ही जब्त हो गई। उनको केवल 1,869 वोट ही मिले। छिबरामऊ की मौजूदा ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने वार्ड 12 से चुनाव लड़ा। उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

इसके अलावा वार्ड 14 से चुनाव लड़े निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य तथा त्रिस्तरीय संचालन समिति में सदस्य रहे प्रताप सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार की पत्नी कुसुमा देवी भी चुनाव हार गईं। इसी वार्ड से रामप्रकाश यादव को भी मुंह की खानी पड़ी।

संचालन समिति में सदस्य रहने वाले मौजूदा निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह ने अपनी पत्नी रीता सिंह को चुनाव लड़ाया, पर उनको भी मुंह की खानी पड़ी। बाबा रामप्रकाश शाक्य की पत्नी लीलावती और रामकली भी चुनाव नहीं जीत सकीं। इसके अलावा मौजूदा डीडीसी रहे संजय गिहार भी वार्ड 27 से चुनाव हार गए।

जमानत बचाने वालों में वार्ड एक से बबिता कटियार, दो से नेम सिंह यादव, तीन से गीतेंद्र सिंह, चार से रंजना, पांच से जगमोहन, 10 से इतेंद्र, 14 से कुसुमा, 21 से पूजा व भाजपा प्रत्याशी रजनी, 23 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, 25 से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत हैं। 

इसके अलावा वार्ड 16, 17, 18, 19, 20, 24, 26, 28, छह, सात, आठ, नौ, 11, 12, 13 के हारने वाले सभी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं। वार्ड एक में 17, दो में 16, तीन में नौ, चार में सात, पांच में 12, 10 में 11, 14 में 19, 25 में 16, 23 में 20, 21 में 14 प्रत्याशियों में जमानतें जब्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed