{"_id":"63728812f15cb9463d7b05ba","slug":"dcm-ki-takker-se-maut-kannauj-news-knp728309093","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 14 Nov 2022 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में रोड पार करते समय डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। क्षेत्र के मवई विलवारी गांव निवासी शिवकुमार बाथम (58) सोमवार को अपने साढ़ू वीरहार गांव निवासी राम किशोर के साथ बाइक से ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
तिर्वा-बेला मार्ग पर शिवकुमार ने साढ़ू को बाइक से उतार दिया और पेट्रोल डलवाने के लिए रोड क्रास करने लगे। इस दौरान तिर्वा से बेला की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन