फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dcm accidant

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में घुसी डीसीएम, तीन घायल

Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
dcm accidant
एक्सप्रेस वे से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाती हाइड्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार रात एक ट्रक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अलवर के थाना तैला के ग्राम थोड़ी का बास निवासी चालक रामपाल पुत्र शिशुपाल अपने साथी बबली उर्फ अनुजद पुत्र अब्दुल गनीश के साथ ट्रक पर परचून का सामान लादकर आगरा से बिहार के पुरनिया जा रहा था। सलेमपुर गांव के सामने चालक को अचानक झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गया। इसमें चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए। तभी एक डीसीएम ट्रक में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन

इसमें मैनपुरी के थाना ऐलाऊ के ग्राम देवलपुर निवासी डीसीएम चालक मुकेश कुमार पुत्र रामबहादुर फंस गया। यूपीडा के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों में एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। मुकेश की हालत गंभीर है। यूपीडा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को एनसीसी कैंप में खड़ा कराकर ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। परचून का सामान पीली पट्टी पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed