{"_id":"5ff8a2768ebc3e33375986c3","slug":"dahej-mein-nahin-milee-baik-patnee-ko-diya-teen-talaak-kannauj-news-knp6048006165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिली बाइक, पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिली बाइक, पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। समझौते के लिए हुई पंचायत के दौरान युवक ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के गांव कुसुमखोर निवासी किसान जाहिद ने दो जुलाई 2017 को बेटी करिश्मा का निकाह गुरसहायगंज क्षेत्र के मझपुर्वा निवासी कमरुल पुत्र नसीम के साथ किया था। जाहिद ने बताया कि इस दौरान चार लाख रुपये दहेज में दिए थे। निकाह के कुछ दिन बाद कमरुल और परिवार के लोग बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 2019 में पति कमरुल, ससुर नसीम, सास रजिया, जेठ नदीम व आदिल, जेठानी सीमा, ननद रिहाना, हिना और आफरीन ने मारपीट कर बेटी का जबरिया गर्भपात करा दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया। 20 दिसंबर 2020 को घर में रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाद निपटाने के लिए पंचायत हुई। यहां कमरुल ने तीन तलाक दे दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।