फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cycle rider laborer dies due to vehicle collision

Kannauj Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, कोल्ड स्टोर से लौट रहा था घर, जांच शुरू

Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 06 Jul 2023 12:16 AM IST
सार

ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर पुखरावां गांव मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे सीएचसी भेजा, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Cycle rider laborer dies due to vehicle collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम कस्बे में कोल्ड स्टोर से मजदूरी कर वापस घर वापस लौट रहे युवक की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से अस्पताल भेजा। काफी प्रयास के बाद बुधवार शव की पहचान हो सकी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी मुकेश शर्मा (22) पुत्र राकेश कुमार शर्मा के पस करीब एक बीघा खेती है। इस कारण वह मजदूरी का काम करता था। कई दिनों से नैपालपुर जीपीएस कोल्ड स्टोर में आलू छांटाई का काम कर रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे आलू बीन कर कोल्ड स्टोर से घर साइकिल से जा रहा था।
विज्ञापन

ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर पुखरावां गांव मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे सीएचसी भेजा, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल और टिफिन से हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले मुकेश की मां भी मजदूरी करती है। मंगलवार को सुबह लंच बॉक्स में खाना देकर पुत्र को कोल्ड स्टोरेज भेज दिया और खुद गांव में मजदूरी करने चली गई। बेटे के देर शाम तक घर वापस न आने पर तलाश किया। बुधवार सुबह दस बजे के करीब लंच बॉक्स और साइकिल थाने में देखने से हादसे की जानकारी हुई। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अपने पुत्र की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed