फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cut cake while sitting on the car on the expressway, video goes viral

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर गाड़ी पर बैठकर काटा केक, वीडियो वायरल

Sun, 20 Jul 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cut cake while sitting on the car on the expressway, video goes viral
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी पर बैठकर जन्मदिन की पार्टी मनाते युवाओं का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में 20 से अधिक युवक नजर आ रहे हैं और गाड़ियों के ऊपर बैठकर डांस करते और केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो तिर्वा क्षेत्र के 192 किलोमीटर कट के पास का है। यह देर रात शूट किया गया। खासतौर पर यूपीड़ा और 112 पुलिस सेवा की गश्त को लेकर लापरवाही उजागर हुई है। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का एक्सप्रेसवे जैसी हाई-सिक्योरिटी जोन में इकट्ठा होकर गाड़ियों के ऊपर बैठकर जश्न मनाना न केवल खतरनाक है। बल्कि सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी भी है। वीडियो वायरल होते ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed