फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Current landed in the supporting wire of the pole, the death of the innocent

पोल के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, मासूम की मौत

Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Current landed in the supporting wire of the pole, the death of the innocent
खड़िनी(कन्नौज)। पोल के सपोर्टिंग तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से दस वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ओमकार वर्मा का सात साल का बेटा निर्भय भी यहीं करंट से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थुलरिया निवासी लंकुश प्रजापति का बेटा विश्वास (10) गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। घर से कुछ दूरी पर बिजली का पोल लगा हुआ था। बरसात से पोल के सपोर्टिंग तार में करंट उतर आया। खेल-खेल में विश्वास ने तार को छू लिया। करंट से वह छटपटाने लगा। ओमकार का पुत्र निर्भय बचाने के प्रयास में झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तार से दूर किया। परिजन खड़िनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
विश्वास पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता लंकुश प्रजापति खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थे। कोरोना संक्रमण काल में उपचार न मिल से एक माह पहले लंकुश की मौत हो गई थी। परिजन अभी इस दु:ख से उभर भी नहीं पाए कि विश्वास की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed