फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth returning from Noida mugged by Jhrkhuranon

नोएडा से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा

Wed, 14 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 14 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from Noida mugged by Jhrkhuranon
अस्पताल में भर्ती युवक राहुल। - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस में यात्रा के दौरान युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उससे हजारों की नगदी समेत अन्य कीमती सामान लूट ले गए। बेहोशी की हालत में उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम होश आने पर उसके परिजनों को सूचना दी जा सकी। 
विज्ञापन


कानपुर क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी राम सेवक का बेटा राहुल नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार की शाम वापस गांव लौटने के लिए वह रोडवेज बस पर सवार हुआ। तभी रास्ते में जहर खुरानों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और हजारों की नगदी समेत अन्य कीमती सामान लूट ले गए। मंगलवार की सुबह बस बेहोशी की हालत में युवक को सड़क किनारे उतार कर चली गई। सड़क किनारे बेहोश पड़े युवक को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम होश आने पर उसके परिजनों को सूचना दी जा सकी। युवक ने बताया कि जहर खुरान उसकी जेब में रखी 10 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed