फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman beaten by thugs slippers

ठग को महिला ने चप्पलों से पीटा

Thu, 15 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 15 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten by thugs slippers
पीड़ित महिला से पूछताछ करते पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला
बहू की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंची एक महिला को दलाल ने अपने जाल में फंसा कर 5 हजार रुपये ठग लिए। ठग के गायब हो जाने पर महिला ने मौजूद लोगों से इसकी शिकायत की। बाद में महिला ने युवकों के साथ ठग को दबोच लिया। चप्पलों से पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  गुरसहायगंज कोतवाली के अफसरी मोहल्ला निवासी बाला श्री पत्नी शिवनाथ सिंह का अपनी बहू से ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


बहू ने अपनी सास के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में शिकायत की थी। इसी को लेकर महिला एसपी कार्यालय बुधवार को आई हुई थी। इसी दौरान  उसे गुरसहायगंज कस्बे के गंगा गली निवासी मनोज पुत्र कल्लू मिल गया। उसने कार्रवाई का प्रलोभन देकर महिला से 5 हजार रुपये ले लिए और  गायब हो गया। अकेली महिला रोते हुए खड़ी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने महिला से पूछताछ की। तो उसने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


महिला को साथ लेकर कुछ लोग ठग युवक को खोजने निकले। तभी तिर्वा क्रासिंग के  निकट युवक दिखाई दिया। महिला को देखते ही युवक भाग खड़ा हुआ। तभी कुछ लोगों ने पीछा करते हुए रेलवे रोड से उसे दबोच लिया। तत्काल सूचना चीता मोबाइल पुलिस को दी। सिपाही संतोष कु मार अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा। महिला की शिकायत पर ठग युवक को हिरासत में ले लिया। जैसे ही पुलिस की गिरफ्त में युवक आया। महिला ने चप्पल  उतारकर युवक को मारना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस युवक को लेकर कोतवाली चली गई। वहीं महिला को भी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed