{"_id":"57d5a9724f1c1b5d78319605","slug":"usurped-passenger-van-carrying-the-bag-punk","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री का बैग ले उड़े वैन सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री का बैग ले उड़े वैन सवार बदमाश
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम रोड पर बहवलपुर पुलिस चौकी के सामने कार सवार बदमाश यात्री का थैला लूटकर भाग निकले। थैले में दस हजार रूपए व अन्य सामान रखा था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस काफी देर तक कार सवार बदमाशों की तलाश में हाथ-पैर मारती रही हालांकि इसका नतीजा सिफर ही रहा। तालग्राम क्षेत्र के ग्राम चौखटा निवासी दीपक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह गांव जाने के लिए शनिवार देर शाम दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ।
रविवार सुबह नगर के पूर्वी बाईपास पर उतर कर तालग्राम जाने के लिए एक वैन पर सवार हो गया। दीपक ने बताया कि जब वैन तालग्राम रोड पर ग्राम बहवलपुर रोड स्थित स्लम आवास कालोनी के सामने पहुंची। तभी चालक व उसके एक अन्य साथी ने तालग्राम जाने से इनकार कर दिया और उसे जबरन वैन से उतार दिया। जब उसने अपना थैला मांगा तो कार सवार बदमाशों ने उसका थैला न देकर दूसरा थैला सड़क पर फेंक दिया और भाग निकले।
गाड़ी चले जाने के बाद उसने स्लम आवास कालोनी पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी। चौकी पर मौजूद पुलिस ने उसके बताए अनुसार कार सवार बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि काफी प्रयासों के बाद भी न गाड़ी की पता लगा और न ही बदमाश हत्थे चढ़े। पीड़ित युवक ने बताया कि उसके बैग में कपड़ों के अलावा दस हजार रूपए और अन्य कागजात रखे हुए थे।