{"_id":"57c481884f1c1bc6602cb7aa","slug":"usurped-houses-put-a-dent-in-the-cash-ornament","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों में सेंध लगा नगदी-जेवर ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकानों में सेंध लगा नगदी-जेवर ले उड़े
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़े सामान को देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम सरदापुर और राजापुर के दो मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये समेत जेवर पार कर दिए। पीड़ितों ने चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर दी है। ग्राम सरदापुर निवासी ताहिर पुत्र महमूद अली के मकान में रात में किसी समय चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद उन लोगों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नगदी समेत जेवरात पार कर दिए। ताहिर ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ बरामदे में सो रहा था।
सोमवार सुबह जब उसकी आंख खुली और कमरा खुला देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि चोर बक्से में रखे कुंडल, झुमकी, मंगलसूत्र, तोड़ियां और बच्चे के खड़ुवा समेत पांच हजार रुपये भी चुरा ले गए। इसके साथ चोर कमरे में रखा सूटकेस भी उठा ले गए। सूटकेस महावीर के खेत में खाली पड़ा था।
उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटना की तहरीर थाने में दी। उधर, ग्राम राजापुर निवासी इलियास अली पुत्र मुंशी अली के मकान में भी चोरों ने सेंध लगा दी। चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ 30 हजार रुपये व हजारों की कीमत के जेवरात ले उड़े। उन्होंने रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर दी है।