{"_id":"573e12844f1c1b1225ac7328","slug":"two-people-were-beaten-up-by-bullies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो लोगों को बदमाशों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो लोगों को बदमाशों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसापुर्वा गांव के पास तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर बुधवार रात्रि कुछ बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। उनकी जेब में पड़ी पांच सौ रुपये की नकदी ले गए। कोतवाली पुलिस मामले को मार्ग दुर्घटना बता रही है। अनंदीपुर्वा थाना ठठिया निवासी मुखिया (25) पुत्र ज्ञान सिंह गांव के ही हाकिम सिंह (24) पुत्र बलवीर सिंह के साथ अपनी बाइक से खैरनगर से लौट रहे थे। हंसापुर्वा गांव के सामने कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद दोनों को डंडों से पीट दिया।
दोनों की जेब में मौजूद पांच सौ रुपये भी छीन लिए। बाद में वहां से गुजरे ग्रामीणों ने दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। उधर, इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय का कहना है कि दोनों बाइक सवार खैरनगर से लौट रहे थे। हंसापुर्वा गांव के सामने कुछ लोगों को सड़क किनारे मौजूद देख बाइक सवारों ने उन्हें बदमाश समझा। इसके बाद बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। बाइक फिसलने से दोनों घायल हुए हैं। लूटपाट का मामला निराधार है।