{"_id":"590b768e4f1c1baa5a440f88","slug":"two-crew-assault-on-women-s-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के अंतिम संस्कार पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के अंतिम संस्कार पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ट अटैक से हुई महिला की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद एक पक्ष ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव उमरन निवासिनी सावित्री देवी कई सालों से तिर्वा कस्बे के अशोक नगर में मकान बना कर रह रही थी। दो साल पूर्व उनके पति कल्लू की मौत हो गई थी। इस दौरान उनकी बहन के पति राम स्वरूप ने उनकी प्रापर्टी का बैनामा करा लिया था। इसके बाद से उनकी देखभाल उनके परिवार के मानसिंह व उसके पुत्र मोहित और चंद्रशेखर कर रहे थे। बुधवार की रात दिल का दौरा पड़ने से सावित्री देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे गुरुवार की सुबह मान सिंह व उसके पुत्र उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी मौके पर राम स्वरूप कुछ लोगों के साथ पहुंच गया और शव का अंतिम संस्कार कराने की बात कहने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट व पथराव हो गया। इसमें राम स्वरूप, मानसिंह, चंद्र शेखर और छह लोग घायल हो गए। पथराव व मारपीट की जानकारी मिलते ही मौके पर तिर्वा कोतवाल आलोक कुमार यादव पहुंच गए और मामले को शांत कराते हुए घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने मानसिंह के पुत्र मोहित कुमार द्वारा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन