{"_id":"5793baeb4f1c1b6106c4b99d","slug":"tried-to-discredit-a-former-legislator-from-fake-ids","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से पूर्व विधायक को बदनाम करने पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी से पूर्व विधायक को बदनाम करने पर मुकदमा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
facebook
कन्नौज। चुनाव नजदीक आते ही राजनेताओं की छवि को धूमिल करने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व विधायक पर टिप्पणी क र उनकी गलत छवि पोस्ट करने के मामले में पूर्व विधायक ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फेसबुक एकाउंट की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे समेत कई अन्य लोगों पर फेसबुक के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति फेसबुक पर इन नेताओं के खिलाफ गलत पोस्ट डाल रहा था। समाज में अपनी छवि धूमिल होता देख पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने शनिवार को फेसबुक के माध्यम से टिप्पणी भेजने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस ने किसी दूसरे की आईडी हैक कर टिप्पणी भेजे जाने की बात कही है।