{"_id":"57c5d4d94f1c1bc6162cb570","slug":"to-handle-the-matter-of-divorce-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक का मामला निपटाने के लिए किया गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक का मामला निपटाने के लिए किया गबन
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना का खुलासा करते एएसपी व आरोपी के साथ मौजूद छिबरामऊ कोतवाली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से चल रहे दहेज उत्पीड़न और तलाक के मामले में कोर्ट के बाहर समझौता करने के लिए सेल्समैन ने अपने ही मालिक के दो लाख रुपये का गबन कर लिया। वसूली के रुपये सेल्समैन ने पॉलिथीन में रखकर जमीन में गाढ़ दिए और लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर गांव निवासी साहिल उर्फ सन्नी पुत्र चांदबाबू ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचा लगाकर उसका बैग छीन लिया।
बैग में दो लाख चार हजार रुपये के अलावा कपड़ा व अन्य सामान था। सूचना पर पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज की है। घटना की जांच उप निरीक्षक रजनीश कुमार को सौंपी गई। जांच में पाया गया कि साहिल उर्फ सन्नी का अपनी पत्नी उसमा बेगम से दहेज व तलाक का मुकदमा चल रहा है। इससे वह परेशान था। छिबरामऊ निवासी उसके साढ़ू इदरीश ने दो लाख रुपये में मामले में समझौता कराने की बात कही थी।
उक्त रुपये एकत्र करने के लिए साहिल उर्फ सन्नी ने योजना बनानी शुरू कर दी। इसके तहत उसने छिबरामऊ कस्बा निवासी मुस्तकीम के पास सेल्समैन का काम करता था। योजना के तहत साहिल बाबाजी फर्म कुठौंद जिला जालौन से दो लाख चार हजार रुपये लेकर आया। उक्त रुपये उसने प्राचीन हनुमान मंदिर के पास झोले से निकाल पॉलिथीन में पैक कर जमीन में दबा दिए और झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो कोई निशान नहीं मिले और ना ही गाड़ी में खरोंच पाई गई। शरीर पर भी गिरने से चोट के कोई निशान नहीं मिले। शक होने पर पुलिस ने जब पूरे घटनाक्रम को जालौन से लेकर छिबरामऊ तक खंगाला तो सच सामने आ गया।
पुलिस ने बताया कि साहिल उर्फ सन्नी ने पूरे घटना को सच बताकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने जमीन में दबाए गए रुपये भी बरामद कर लिए है। मामले में साहिल उर्फ सन्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास, एचसीपी नेम सिंह, कांस्टेबल जयकरन सचान व उपेंद्र कुमार शामिल थे।