फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three hundred and fifty four people cheated in the name of the job

नौकरी के नाम पर चार लोगों से साढ़े तीन लाख ठगे

Sat, 19 Mar 2016 11:52 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sat, 19 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three hundred and fifty four people cheated in the name of the job
धोखा - फोटो : demo pic
नौकरी का झांसा देकर ठगों के गिरोह ने चार युवकों से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। मामले में शनिवार को थाने में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फर्रुखाबाद के अगरपुर सुलतानपट्टी निवासी विश्वस्वरूप पुत्र श्रीकृष्ण ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि ठठिया थाना क्षेत्र के गांव अलमापुर निवासी संतोष कुमारी, मनोज, श्यामू, गोविंद, रामू, नन्हें, मुन्नी देवी व कुछ लोगों ने सफाईकर्मी के पद पर उसकी नियुक्ति कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उससे साढ़े लीन लाख रुपये ठग लिए। बुद्ध स्वरूप का आरोप है कि उनके अलावा नरेश, शेरूपाल, हंशकुमार से भी ठगी की गई है। पीड़ित का कहना है कि संतोष कुमारी व मनोज अलमापुर में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त हैं। इन लोगों ने उससे कहा कि वह उसकी भी नौकरी लगवा देंगे। अपने झांसे में लेकर रुपये ठगने के बाद उसे फर्जी तैनाती पत्र भी थमा दिया गया। इसके बाद एक महीने तक लगातार छिबरामऊ, तेराजाकेट, जलालाबाद व गुगरापुर में अलग-अलग गांवों में उससे काम भी कराया गया।
विज्ञापन


जब उन लोगों ने भुगतान मांगा तो कहा गया कि कुछ कारणों से वेतन रुक गया है। कुछ महीने बाद सभी को 20-20 हजार रुपये का वेतन मिलेगा। गुगरापुर ब्लाक के एक अधिकारी से संपर्क करने पर नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़ा का पता चला। तब उन उसने इन लोगों से ठगे गए रुपये वापस मांगे। इस पर उक्त लोग मारपीट पर आमादा हो गए। उसके घर पर जाकर तमंचा तानकर धमकी भी दी। थानाध्यक्ष पुलिस का कहना कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ठगों के गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed