{"_id":"580f9ce74f1c1bcc75bc33ff","slug":"the-young-man-died-in-mysterious-circumstances-forgotten-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत, बिसरा सुुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, बिसरा सुुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काोतवाली क्षेत्र के गांव जसपुरापुर सरैया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने गांजा और अत्यधिक शराब पीने से मौत हो जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
जसपुरापुर सरैया गांव निवासी प्रवेश शुक्ला (38) पुत्र कैलाश चंद्र शुक्ला सोमवार को शाम के समय खेत में आलू गड़वा कर अपने घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। इसके बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
मृतक की पत्नी मीनू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी ने कहा कि उसका पति गांजा और शराब का लती था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो मृतक का अपनी पत्नी मीनू से अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन
उसका चचेरा साला भी मृतक के घर अक्सर रहता था। ग्रामीण उक्त मौैत को हत्या मानकर चल रहे हैं। संदिग्ध मौत को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिर भी चिकित्सीय टीम ने बिसरा सुरक्षित किया है।