{"_id":"57c873a54f1c1b5a212cb690","slug":"the-truck-jumped-off-the-bike-fell-pregnant-trodden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से उछल कर गिरी गर्भवती को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से उछल कर गिरी गर्भवती को ट्रक ने रौंदा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थानांतर्गत छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क के गड्ढों ने एक गर्भवती को मौत के मुंह में धकेल दिया। गर्भवती बाइक से उछलकर नीचे गिरी तो ट्रक ने रौंद डाला। ट्रक रोकने के लिए खिड़की से लटके महिला के पति को चालक-क्लीनर ने लोहे की राड से पीटा। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर तोड़फोड़ का प्रयास किया तो कई थानों की फोर्स आ गई। सीओ और एसडीएम ने चार घंटे बाद कड़े तेवर दिखाए तो जाम खुला।
सौरिख के मलिकपुर निवासी बादाम सिंह सुबह साढ़े नौ बजे गर्भवती पत्नी कल्पना उर्फ संपत को लेकर बाइक से जहानगंज थाने के भरतामऊ गांव जा रहे थे। ब्रह्मदेव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। बौखलाया बादाम सिंह चालक को पकड़ने के लिए ट्रक की खिड़की से लटक गया। तब चालक व क्लीनर ने लोहे की राड से उस पर हमला कर दिया। बादाम सिंह के खिड़की छोड़ते ही चालक ट्रक भगा ले गया। कई बाइक सवारों ने पीछा शुरू किया तो ट्रक खड़ा कर चालक-क्लीनर भाग गए।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल बढ़ता देख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने उच्चाधिकारियों को खबर दी। कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स आ गई। एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित भी आ गए। अधिकारियों ने काफी देर तक ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो कड़े तेवर दिखाकर जाम खुलवाया।