{"_id":"5900e8824f1c1b8b42c0bf88","slug":"the-quota-in-the-quota-selection-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन की बैठक में हंगामा, मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा चयन की बैठक में हंगामा, मारपीट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
दंबगों ने महिला को पीटा
- फोटो : Demo Pic
क्षेत्र के ग्राम भाउलपुर में राशन कोटा चयन के लिए हुई बैठक में ग्रामीणों ने हंगामा किया। दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम भाउलपुर कसावा में राशन कोटा के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया था। एडीओ पंचायत यदुनंदनलाल भी उपस्थित थे। राशन दुकान के लिए गांव के ही पुष्पेंद्र सिंह पाल ने आवेदन किया, जबकि दूसरे पक्ष से ग्राम नथा नगला निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह यादव उर्फ ढक्कन की पुत्री आरती देवी ने नामांकन किया। इसके बाद वोटिंग शुरू हुई तो दोनों के समर्थकों की अलग-अलग लाइनें लगाई गईं।
विज्ञापन
इसी दौरान ग्राम कसावा निवासी सुघर सिंह बाथम का ढक्कन यादव से विवाद हो गया। ढक्कन के समर्थकों ने सुघर सिंह को पीट दिया। वहीं, सुघर सिंह के साथ कई ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आए। यहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। खुली बैठक में पुष्पेंद्र सिंह का चयन कर लिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान लोगों पर अपनी पुत्री को वोट देने के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहे थे। इसी बात पर कहासुनी और मारपीट हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।