{"_id":"57b4abf44f1c1bd0586eb762","slug":"tempo-uncontrolled-reflex-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में विलाप करते परिजन व सगे संबंधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ क्षेत्र में सढुआपुर-मोचीपुर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेने जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाली क्षेत्र के ईस्वापुर गांव निवासी शिवम (18) पुत्र वीरभान पाल अपने निजी टेंपो से इंडियन पब्लिक स्कूल पहलवानगंज के बच्चों को लाने और ले जाने का काम करते थे।
बुधवार सुबह सात बजे के करीब शिवम अपने टेंपो को चलाते हुए मोचीपुर गांव स्कूली बच्चे लेने जा रहा थे, जैसे ही टेंपो लेकर सढुआपुर-मोचीपुर गांव के बीच पहुंचे। तभी शिवम टेंपो से नियंत्रण खो बैठे। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड मे पलट गया। इस दुर्घटना में वह टेंपो के नीचे दब गया। काफी देर बाद जब उधर से कुछ लोग निकले तो उनकी नजर टेंपो पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो टेंपो के नीचे एक युवक को फंसा था।
स्थानीय लोगों ने तत्काल टेंपो सीधाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना शिवम के परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना स्थल पर परिजनों का कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलते ही मानीमऊ चौकी प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।