{"_id":"5810f0b04f1c1bac52bc284a","slug":"teacher-warrants-against-five-accused-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से लूट में पांच आरोपियों के खिलाफ वारंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक से लूट में पांच आरोपियों के खिलाफ वारंट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले कार में बैठाकर एक शिक्षक यात्री को लूट लेने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने इटावा जेल में बंद पांच आरोपियों के खिलाफ बी वारंट इटावा न्यायालय में दाखिल किया है।
विज्ञापन
26 अगस्त को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर इंटर कालेज के शिक्षक राजीव कटियार अपने घर कल्याणपुर कानपुर से तिर्वा जाने के लिए सरायमीरा आए थे। तिर्वा रोड पर खड़ी एक कार में बैठे कुछ लोगों ने तिर्वा चलने के लिए आवाज लगाई। इस पर वह कार में बैठ गए। कार में पहले से ही पांच लोग सवार थे। फगुहा के निकट तमंचा लगाकर बदमाशों ने 12 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। इसके बाद उन्हें धक्का देकर झाड़ियों में फें क दिया था। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पता चला कि इटावा जेल में बंद फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा सुफी खां निवासी अजय कुमार पुत्र राम किशन, फर्रुखाबाद कादरी गेट शांति नगर निवासी सर्वेश पुत्र इतवारी लाल, छिबरामऊ कोतवाली के बहवलपुर निवासी अतुल पुत्र सुबेदार, फर्रुखाबाद जनपद के थाना फतेहगढ़ नेकपुर निवासी नीरज कुमार फर्रुखाबाद जनपद के थाना मोहम्मदाबाद आजाद नगर निवासी आलोक पुत्र जगपाल को लूट का आरोपी पाया। यह सभी लोग इटावा जेल में लूट के मामले में बंद है। सरायमीरा चौकी प्रभारी रजनीश यादव ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इटावा न्यायालय में बी वारंट दाखिल किया है।
विज्ञापन