फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teacher's house to steal millions in cash, jewelry

टीचर के मकान से लाखों के नगदी-जेवर चोरी

Fri, 03 Jun 2016 12:38 AM IST
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher's house to steal millions in cash, jewelry
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में बुधवार रात शिक्षिका के बंद पडे़ दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी-जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर लिया। मामले में शिक्षिका की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले की निवासी विभा पांडेय उर्फ रेखा पांडेय पत्नी स्व.सत्यनरायन पांडेय का मकान सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास है।
विज्ञापन


वह प्राइमरी पाठशाला रानी अवंतीबाई तिर्वा में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बीती 31 मई को वह अपने पुत्र आदित्य पांडेय के साथ मायके कानपुर देहात गई थी। उनके दो मंजिला मकान में ताले लगे हुए थे।  बुधवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। कमरे में रखे एक बक्सेे से 44 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, दो झुमकी, दो जोड़ी झाले, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल व दो कीमती मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देख उनको मोबाइल पर चोरी हो जाने की जानकारी दी। सूचना पर दोपहर ग्यारह बजे के करीब रेखा लौटी। कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed