फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   student was saddened by the death in Kannauj by tampering

कन्नौज में छेड़छाड़ से दुखी छात्रा ने लगा ली फांसी

Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 30 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
student was saddened by the death in Kannauj by tampering
रोते-बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

छिबरामऊ (कन्नौज)। विशुनगढ़ थानांतर्गत ग्राम अहिरूआ राजारामपुर में छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने छात्रा के पास बरामद सुसाइड नोट को पुलिस को सौंप दिया। इस पर उसने गांव के ही दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम अहिरूआ राजारामपुर निवासी श्यामसुंदर जाटव की बेटी अलका उर्फ साधना (17) इंटर की छात्रा थी। श्यामसुंदर अपनी पत्नी के साथ मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती अपने नाती चंदन को देखने गए थे। घर पर उनकी मां श्रीदेवी व उसकी दो पुत्रियां अलका उर्फ साधना और आसना घर पर थीं। रात में साधना ने कमरे के अंदर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी छोटी बहन ने उसे फांसी पर झूलते देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने घटना की जानकारी फोन से अपने पिता को दी। वह लोग भी घर लौट आए। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो युवक रात में उनके घर घुस आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके शोर मचाने पर वह दोनों धमकी देते हुए भाग गए। घटना से वह छात्रा इतनी दुखी हो गई कि उसने आत्महत्या का फैसला कर लिया। उसने सुसाइड नोट में अमित और टिंडे पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को पत्र सौंप दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो जाती वह लोग शव को नहीं उठने देंगे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार शिवनरायन पांडेय के काफी समझाने के बाद पंचनामा भरा गया। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की तहरीर और बरामद सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed