फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP-BSP supporters moved into the brick-stone

सपा-बसपा समर्थक में चले ईंट-पत्थर

Mon, 19 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 19 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP supporters moved into the brick-stone
fight
गोवर्धनी मंदिर पर बैठक से लौट रहे देविनपुर्वा गांव के बसपा समर्थकों और काकरपुर के सपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर जमकर पथराव किए गए। पुलिस ने दोनों ओर से चार लोगाें को गिरफ्तार किया है, जबकि 11 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनी देवी मंदिर पर सोमवार दोपहर बसपा की बैठक चल रही थी। दोपहर बाद बैठक समाप्त होने के बाद देविनपुर्वा गांव के बसपा समर्थक गांव जाने के  लिए रवाना हुए। मंदिर के सामने बने रोड पर समाजवादी पार्टी के कई समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी बीच काकरपुर और देविनपुर्वा गांव के ग्रामीणों के बीच पार्टी को लेकर बहस छिड़ गई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी पार्टी को बेहतर बताया। तभी गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। जानक ारी होते ही दोनों गांव से कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणाें ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी रामकिशन सिंह को हुई तो वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आया देख दोनों पार्टियों के समर्थक भागने लगे। तभी पुलिस ने काकरपुर गांव निवासी सपा समर्थक प्रमोद पुत्र बाबूराम, दिनेश पुत्र लालाराम और देविनपुर्वा गांव निवासी बसपा समर्थक बेचेलाल पुत्र मिहीलाल, कुं दन प्रताप पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में चौकी प्रभारी ने काकरपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव पुत्र सूरजप्रकाश, विनोद पुत्र रामबाबू, रमेश, राजेश, दिनेश पुत्रगण लालाराम व प्रमोद पुत्र बाबूराम, के अलावा सपा समर्थक रामनरेश व बेचेलाल पुत्रगण मिहीलाल, रामप्रकाश पुत्र सीताराम, नवल किशोर व कुंदन प्रताप पुत्रगण राजाराम के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज क राई गई है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियाें की गिरफ्तारी को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed