फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shops balcony collapses, three injured

दुकानों के छज्जे ढहे, तीन घायल

Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 28 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shops balcony collapses, three injured
ताहपुर बाजार में गिरा दुकानों का छज्जा - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के ताहपुर में तीन दुकानों के जर्जर छज्जे अचानक ढह जाने से खडे़ दो ग्राहक व दुकानदार मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मे दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के दौरान पड़ोस की दो दुकानें बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। हपुर गांव निवासी मुकेश कुमार (30) पुत्र चंद्रभान ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा के समीप गांव के पुनीत कुमार पुत्र विद्यासागर की दुकान किराये पर ले रखी है।
विज्ञापन


मुकेश इस दुकान पर फोटोकापी व स्टूडियों चलाते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे आसपास की दो दुकानें बंद थीं। मुकेश ने ही अपनी दुकान खोल रखी थी। उसी दौरान किस्तियापुर गांव निवासी दुर्योधन दिवाकर (19) पुत्र दीनदयाल व ताहपुर गांव निवासी निजामुद्दीन (50) पुत्र फैज मोहम्मद कुछ कागजात लेकर फोटोकापी कराने पहुंच गए। ग्राहकों से कागज लेकर फोटोकापी के लिए दुकानदार जैसे ही दुकान के अंदर जाने लगा, तभी तीनों दुकानों के छज्जे ढह गए।
विज्ञापन


इसमें तीनों लोग दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और मलबे से तीनों घायलों को निकाला। घायलों की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किय। एंबुलेंस के न आने पर निजी वाहन से दुर्योधन व निजामुद्दीन को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मुकेश को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed