फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rohit topped 50m sprint

50 मीटर फर्राटा दौड़ में रोहित अव्वल

Sat, 06 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rohit topped 50m sprint

डीएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर शुक्रवार को परिषदीय

विज्ञापन
स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उमर्दा विकास खंड के 115 परिषदीय विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने उद्घाटन किया।

कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राइमरी स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर की हुई फर्राटा दौड़ में रोहित प्रथम, करमपाल द्वितीय, सौ मीटर की दौड़ में विमल प्रथम, आदित्य द्वितीय, दो सौ मीटर की दौड़ में विमल प्रथम, फैसल द्वितीय, चार सौ मीटर की दौड़ में विमल प्रथम व रोहित द्वितीय रहे।

पूर्व माध्यमिक बालकों की सौ मीटर दौड़ में योगेंद्र सिंह प्रथम, मोहम्मद एहसन द्वितीय, दो सौ मीटर की दौड़ में सूरज प्रथम, योगेंद्र सिंह द्वितीय, चार सौ मीटर की दौड़ में सूरज प्रथम, किशन कुमार द्वितीय। आठ सौ मीटर की दौड़ में सूरज प्रथम व मोनू सिंह द्वितीय रहे।

बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में अंजनी प्रथम, पूनम द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, सीता देवी द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में अंजनी प्रथम, सपना द्वितीय, आठ सौ मीटर की दौड़ में कोमल प्रथम, संतोषी द्वितीय रही। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ने बच्चों से भविष्य में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करने को कहा।

इस मौके पर बीईओ उमर्दा जय सिंह, वरिष्ठ सह समन्वयक प्रमोद यादव, एबीआरसी धर्मेंद्र यादव, श्यामू यादव, अशोक वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव, बीना द्विवेदी, आरती सिंह सहित कई क्रीड़ाश्री व टीचर मौजूद थे। उधर, हसेरन के रामलीला मैदान में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव ने किया। यहां सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में भीष्म प्रथम रहे।

सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में उपासना ने प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग गोला फेंक में विनय प्रथम रहे। बालिका वर्ग की गोला फेंक में पूनम प्रथम व मोनिका द्वितीय रही। ऊंची कूद बालिका वर्ग में मोनिका मिश्रा ने पहला स्थान पाया। 1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में फूल सिंह प्रथम, 1500 मीटर बालिका वर्ग में पूनम प्रथम रहीं।

तीन हजार मीटर बालक वर्ग में भीष्म प्रथम व पुष्पेंद्र पाल द्वितीय रहे। कबड्डी में बहादुरपुर टीम विजयी रही। वालीबाल बालिका मढ़पुरा की टीम जीती। प्रतियोगिता के दौरान हसेरन के बीईओ प्रभु शरण सिंह राठौर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed