{"_id":"57279b3d4f1c1ba6155cd2b9","slug":"robbery-of-20-million-in-the-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज के दो घरों में 20 लाख का डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज के दो घरों में 20 लाख का डाका
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों ने रविवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी नगर और नसिरापुर गांव में धावा बोलकर दो घरों से करीब 20 लाख के नगदी-जेवर लूट लिए। इस दौरान छह लोगों को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसमें घायल दंपति को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। मौका मुआयना के बाद एसपी से कहा कि दोनों वारदातें एक ही गिरोह ने की हैं। बालाजी नगर निवासी यशवीर पाल सिंह (45) भदौरिया प्राइवेट फर्म में एकाउंटेंट हैं।
रविवार रात परिवार समेत घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे आठ-दस डकैत दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। फिर आरी से लोहे के गेट का ताला व सरिया काटकर कमरे में घुसे और गृहस्वामी यशवीर को सोते में ही दबोच लिया। उन्हें डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कुछ डकैत बगल के कमरे में सो रही उनकी पत्नी मीना भदौरिया (42) व बेटे सिद्धांत भदौरिया (14) को पीटने लगे। पिटाई से यशवीर सिंह का जबड़ा और मीना भदौरिया का हाथ टूट गया।
दोनों की चीखपुकार सुनकर तीसरे कमरे में सो रही बेटी अनुष्का भदौरिया (16) जागी तो डकैतों ने उसे भी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। डकैत घर में रखी सोने की दो चेन, सोने का हार, सोने की चार चूड़ी, सोने की मांग बेंदी, चांदी की चार जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, नथ समेत करीब 200 ग्राम सोने के जेवर, 80 चांदी के सिक्के, 90 हजार रुपये और दो मोबाइल सेट लूट ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद डकैतों ने रात सवा एक बजे के करीब बालाजी नगर से एक किलोमीटर दूर स्थित नसिरापुर गांव में प्रापर्टी डीलर विनोद मिश्रा (35) के मकान पर धावा बोला। डकैतों ने छत पर सो रहे विनोद मिश्रा व उनकी पत्नी रेनू मिश्रा (32) को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों बेहोश हो गए। डकैतों ने बेटी काजल (12) की भी पिटाई की और सोने की चेन, अंगूठी, नगदी व अन्य जेवर लूट ले गए।
रात करीब ढाई बजे होश आने पर गृहस्वामी विनोद ने शोर मचाया तो ग्रामीण उनके घर पहुंचे और घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों वारदातें एक ही गिरोह ने की हैं। डकैत घुमंतू हो सकते हैं। स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। डकैतों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।