फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police managed to find the missing man

लापता युवक पुलिस ने खोज लिया

Fri, 17 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 17 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police managed to find the missing man
अजय से पूछताछ करते कोतवाल आमोद कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो दिन पहले करमुल्लापुर के पास से लापता हुआ युवक को पुलिस ने हसेरन से खोज लिया। युवक ने बताया कि पड़ोस के डाक्टर से डरकर वह चला गया था। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि रसूलाबाद थानांतर्गत ग्राम भारामऊ रामनगर निवासी रवींद्र सिंह यादव का बेटा अजय यादव (22) स्नातक करने के बाद क्षेत्र के बिबिया जलालपुर में रह रहे बहनोई अरवेंद्र सिंह के यहां रह रहा था। दो माह पहले उसने करमुल्लापुर में डाक्टरी की दुकान भी खोल ली।
विज्ञापन


14 जून सुबह करीब दस बजे वह पड़ोसी बलजीत यादव को सिंहपुर मरीज देखने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा। काफी देर तक नहीं लौटने पर बलजीत यादव ने अजय के परिजनों को जानकारी दी। उसके पिता ने सिकंदरपुर चौकी को सूचना दी और फिर 15 जून को उसके पिता ने कोतवाली में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी। परिजनों की आशंका पर उसके पड़ोस में ही प्रैक्टिस कर रहे एक अन्य डाक्टर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। 
विज्ञापन


लेकिन गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने डा. अजय को हसेरन के पास से सकुशल बरामद कर लिया।  पुलिस की अभिरक्षा में अजय ने बताया कि जहां उसने अपनी डाक्टरी की दुकान की थी। वहां पहले से ही एक अन्य डाक्टर की दुकान थी। वह डाक्टर लोगों से उसे यहां से भगा देने की बात कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस डर से वह किसी को बिना कुछ बताए चला गया था। पानी में भीग जाने से उसका मोबाइल भी खराब हो गया था। उसने बताया कि वह छिबरामऊ से सौरिख और फिर हसेरन के ग्राम भूड़पुर्वा अपने मित्र राम नारायन के पास पहुंचा। वहां से वह उमर्दा के ग्राम हर्बलपुर्वा गया। जहां वह अपने भांजे विवेक के पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed