फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Petrol on contractor and police team in protest against liquor shops

शराब की दुकानों के विरोध में ठेकेदार व पुलिस टीम पर पथराव

Sun, 02 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 02 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Petrol on contractor and police team in protest against liquor shops
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हाईवे और प्रमुख मार्गाें से ढाई सौ मीटर दूर शराब पर दुकानें खोलने को लेकर शनिवार को दिनभर विवाद चलता रहा। शाम को जिला मुख्यालय से सटे पाल चौराहे के पास शराब की दुकानें खोलने के विरोध में महिलाओं ने पथराव कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला बोल दिया। इसमें शराब कारोबारी घायल हो गया और तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शराब कारोबारियों ने हाईवे और मुख्य मार्गों से ढाई सौ किलोमीटर की दूरी पर दुकान शिफ्ट करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार शाम पाल चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान के ठेकेदार राम गोपाल जायसवाल और अंग्रेजी शराब की दुकान के ठेकेदार उमेश चंद्र बीयर की दुकान के ठेकेदार राजेश गुप्ता अपनी दुकानें चौराहे से सटे गांव चौकी मुस्तफाबाद में निर्माणाधीन मकान में शिफ्ट करवा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही महिलाओं ने दुकानों पर धावा बोल दिया। ठेकेदारो व सेल्समेनों से पीट दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने समझाने की कोशिश की तो महिलाओं ने टीम पर पथराव कर दिया। इससे शराब कारोबारी राजेश गुप्ता घायल हो गए। दुकानों के पास खड़ी तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला  बढ़ता देख आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने गांव से शराब की दुकानों को हटवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में दुकान होने से महिलाओं की दिक्कतें बढ़ेंगी। उन्हें आए दिन पियक्कड़ों के गाली गलौच का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed