{"_id":"57aa23f84f1c1b0f11ee4d33","slug":"people-walking-in-the-night-the-police-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घूम रहे लोगों को टोका, पुलिस को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में घूम रहे लोगों को टोका, पुलिस को पीटा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय घूम रहे लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। जमकर पिटाई कर ईंट-पत्थर बरसाए। इससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया तो हमलावर भाग निकले। घायल सिपाही का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। मामले में सात लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार की रात 1:30 बजे के करीब सरायमीरा चौकी के सिपाही संतोष कुमार व अजय कुमार शांति व्यवस्था को लेकर सरायमीरा के अंबेडकर नगर मोहल्ले में घूम रहे थे।
इसी दौरान उन्हें मोहल्ले के बौरा उर्फ सुशील, सुनील कठेरिया, बओटा पुत्रगण सुरेश कठेरिया व मो. आबिद पुत्र शुभराती घूमते हुए दिखाई दिए। दोनों सिपाहियों ने चारों लोगों को रोककर रात के समय घूमने के बारे में पूछा। इस पर सभी पुलिस पर हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले की ही फूलमती पत्नी सुरेश कठेरिया और सोनी, सीमा पुत्री सुरेश कठेरिया भी आ गए। उन्होंने भी पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच मौका पाकर सभी युवक अपने मकान की छत पर चढ़ गए। जहां से पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख उक्त लोग मकान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मोहल्ले में रात के समय उक्त लोगों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मामले में कांस्टेबल संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि नामजद युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इन पर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।