फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Online job duping five cede its name

आनलाइन नौकरी के नाम पर ठगने वाले पांच दबोचे

Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Online job duping five cede its name
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : demo pic
शहर में आनलाइन मार्केटिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि बीते दिनों गोरखपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडी रावत निवासी राम गोपाल यादव पुत्र नरसिंह यादव ने आनलाइन शापिंग कंपनी में नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने की प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन


आरोप था कि कुछ लोग फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी देने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की है। शिकायत पर सक्रिय हुई प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल कर शनिवार की देर रात तिर्वा रोड से छापामारकर 11 लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने पूछताछ कर सरगना जौनपुर थाना सरतपा निवासी रामानुज वर्मा पुत्र हौसला प्रसाद वर्मा, गोरखपुर जनपद के थाना बांसगंज अंतर्गत गांव पगार निवासी राजेश चौरसिया, सुरजीत राय पुत्र राधेश्याम, जनपद अंबेडकर नगर के थाना कुर्की बाजार के गांव सम्मनपुर निवासी राजेश कुमार वर्मा पुत्र बसंतलाल और जनपद सुल्तानपुर के थाना कटगहरा निवासी शैलेंद्र वर्मा पुत्र राज बहादुर वर्मा को जेल भेज दिया है।  सरगना रामानुज वर्मा बेरोजगारों को आनलाइन प्रोडेक्ट बेचने का हवाला देकर नौकरी का झांसा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्रति युवक से 11 हजार 650 रुपये जमा कराने के बाद चार अन्य युवकों का ग्रुप बनाकर पैसा जमा कराने का दबाव बनाता था। फर्जी कंपनी में करीब 800 से अधिक युवक जुड़ चुके थे। तीन दिन पूर्व जब कुछ लोगों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। सरगना ने उन्हें शहर में एक कमरे में बंधक बना लिया। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed