{"_id":"57361dc74f1c1bf5069199ec","slug":"officers-and-employees-involved-in-expressway-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे के काम में लगे अफसरों व कर्मचारियों को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे के काम में लगे अफसरों व कर्मचारियों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज के सामने गुरुवार की देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की कार्रदायी संस्था के तीन अधिकारियों व चालक पर मार्ग दुर्घटना का आरोप लगाते हुए करीब पंद्रह लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक अफसर की सोने की चेन व दो मोबाइल भी गायब हो गए। कोतवाली में नुनारी गांव के पांच नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण शुक्रवार को पूरे दिन लखनऊ से अफसरों को फोन आते रहे।
विज्ञापन
अलीपुर अहाना थाना ठठिया में स्थित कार्यदायी संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात एचआर मैनेजर प्रमोद कुमार ने तिर्वा कोतवाली में नुनारी गांव के राकेश, प्रिंस, गोविंद, शेरा, दीवान व दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की देर रात्रि वह अपनी कंपनी की बस से रात्रि कालीन कर्मचारियों को लेकर फगुहा भट्टा से ठठिया की ओर जा रहे थे। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे जब उनकी बस मेडिकल कालेज के गेट संख्या एक के सामने पहुंची, तो उसी दौरान पूर्व नियोजित ढंग से एक युवक उनकी बस के सामने आ गया।
उसे बचाने के लिए उन्होंने बस रुकवाई। इसी दौरान उक्त युवक ने अपने अन्य साथियों को आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर एक बुलेरो पर सवार होकर असलहों से लैस करीब पंद्रह लोग उनकी बस पर चढ़ आए। बस में सवार धर्मवीर, राजकुमार व बस चालक राजू तथा उनके साथ मारपीट की। बस भी क्षतिग्रस्त कर दी।
बाद में सभी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। मारपीट में घायल सुजनापुर गांव थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात निवासी राजकुमार (38) पुत्र रंजीत व मनीना बालू, थाना राया जनपद मथुरा निवासी धर्मवीर (28) पुत्र देवी सिंह, धर्मपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी निवासी शैलेंद्र (38) पुत्र वीपी मिश्रा व बस चालक बसावनपुर्वा थाना ठठिया निवासी राजू (38) पुत्र रामऔतार को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
उधर, हादसे की सूचना कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णामूर्ति ने जिलाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही तिर्वा, ठठिया, इंदरगढ़ थानों की पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी तिर्वा मेडिकल कालेज पहुंच गए। यहां मौजूद कंपनी के एचआर मैनेजर प्रमोद ने बताया कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन व दो कर्मचारियों के मोबाइल गायब हो गए।
मामला एक्सप्रेस-वे से जुड़ा होने के कारण उक्त घटना को लेकर लखनऊ से भी कई अफसरों के फोन जिला मुख्यालय व पुलिस अफसरों को आते रहे। मामले में कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय ने बताया कि दर्ज मुकदमें के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।