{"_id":"584ee8dd4f1c1b686f649e21","slug":"murderer-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सठियापुर टिकुरयिन में तीन माह पहले वृद्ध की गोली मारकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो फरार चल रहे हैं। वहीं जेल में बंद बेगुनाह आरोपी को पुलिस जेल से जल्द रिहा कराएगी।
विज्ञापन
सठियापुर टिकुरियन गांव में अपने मामा के घर आए कानपुर देहात जनपद के निवासी गया प्रसाद की तीन माह पहले रात में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के मामा गेंदनलाल ने पड़ोस के ही रहने वाले कमलेश, अतर सिंह, धर्मेंद्र, रामतीर्थ व बेचेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बेचेलाल को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच कराई गई तो मामला उल्टा पाया गया। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी उनकी काल डिटेल में लोकेशन दिल्ली व हरियाणा मली थी। पुलिस ने वादी गेंदनलाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
अब पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोनेलाल के पुत्र सुंदर और विपिन की तलाश में जुट गई है। उधर पुलिस ने मुकदमे के वादी गेंदन लाल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक सिंह यादव ने बताया कि जांच में जेल में बंद बेचेलाल पर आरोप सिद्ध नहीं हुए। उसे जल्द से जल्द छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा।