{"_id":"572b955f4f1c1b4c625cd3ff","slug":"married-beaten-again-splashed-kerosene","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटा फिर केरोसिन छिड़का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीटा फिर केरोसिन छिड़का
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 06 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी
- फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। बाद में उसे जान से मारने की नियति से तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को बचाया। कोतवाली में विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव भीखदेव निवासी मोहम्मद उमर पुत्र हफीज अली ने तिर्वा कोतवाली के अहेर गांव निवासी पति मोहम्मद आलम पुत्र रजा हसन, सास नूरजहां, ननद सदरू निशा, जेठ मोहम्मद सलाम व जेठानी मदीना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया है कि उसने अपनी बहन परवीन बानू का विवाह 12 साल पहले मोहम्मद आलम के साथ किया था। तभी से उसकी बहन को ससुराल वाले मारते-पीटते हैं। बुधवार दोपहर दो बजे के करीब सभी ने मिलकर लोहे की राड से पीटा।
बाद में केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। उसकी बहन ने किसी तरह से मोबाइल से 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसकी बहन की जान बचाई। कोतवाली प्रभारी आर पी पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।