फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the mother-daughter rivalry shot

रंजिश में मां-बेटी को गोली मारी

Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the mother-daughter rivalry shot
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल अंजली। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मुरैया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह देशी तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे एक युवती व उसकी मां घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां युवती की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। युवती के पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरैया गांव निवासी शिवम अवस्थी पुत्र महेश चंद्र अवस्थी ने गांव के ही विनोद शुक्ला, गुड्डू शुक्ला पुत्रगण बाबूराम, अमन पुत्र विनोद, अमित पुत्र सतेंद्र व पूसी पुत्र कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हवाला दिया है कि उक्त लोगों ने करीब पांच माह पहले ग्राम समाज की परती जमीन पर कब्जा करके अपना मकान बना लिया था। इस कब्जे की शिकायत उसके पिता महेश चंद्र ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थनापत्र देकर की थी। इस शिकायत पर जांच शुरू हुई थी। इसी को लेकर उक्त लोग रंजिश मान रहे थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसके पिता महेश चंद्र घर पर खड़े थे। उसकी मां विमला देवी (40) व बहन अंजली (18) खाना बना रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उक्त लोगों ने उसके पिता की हत्या करने के लिए देशी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से उसकी मां व बहन घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। यहां से अंजली को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed